Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

एमएमसी जोन के सीसी मेम्बर रामधेर सहित 12 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण,आत्मसमर्पित नक्सलियों पर घोषित कुल इनाम ₹2 करोड़ 95 लाख

शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़

शासन की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति–2025” से प्रभावित होकर किया आत्मसर्मपण

राजनांदगांव रेंज में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। शासन की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के निरंतर समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप एमएमसी (म.प्र.–महाराष्ट्र–छ.ग.) जोन में सक्रिय एवं प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के शीर्ष नेता सीसीएम रामधेर उर्फ होरूपु उर्फ अमरजीत उर्फ देउ मज्जी सहित 12 शस्त्रधारी माओवादी आज हथियारों सहित आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े।

आत्मसमर्पण कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अरुण देव गौतम (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद (भा.पु.से.), पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.), उप महानिरीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) आईटीबीपी अनवर इलाही तथा रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।
नक्सलियों ने बताया कि संगठन की खोखली विचारधारा, शोषण, हिंसा, इस्तेमाल की संस्कृति, और वरिष्ठ कैडर द्वारा की जा रही उत्पीड़नात्मक गतिविधियों से तंग आकर उन्होंने हथियार छोड़ने का निर्णय लिया।

पुनर्वास से पुनर्जीवन” — मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों का विवरण

1. रामधेर उर्फ होरूपु उर्फ अमरजीत उर्फ देउ मज्जी, पिता दोबा मज्जी
उम्र: 53 वर्ष | पद: सीसीएम, एमएमसी जोन, गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)
इनाम: ₹1 करोड़ 05 लाख
2. चंदू उर्फ नरेश उर्फ चैतराम उर्फ देवचन्द, पिता वकरी
उम्र: 55 वर्ष | पद: DVCM / सचिव टांडा–मलाजखण्ड एरिया कमेटी / LOS,कमांडर,इनाम: ₹33 लाख

3. अनीता उर्फ ललिता उर्फ जैनी, पति रामधेर
उम्र: 35 वर्ष | पद: DVCM,टांडा–मलाजखण्ड,इनाम: ₹33 लाख
4. प्रेम उर्फ उमराव, पिता धनीराम,उम्र: 32 वर्ष | पद: DVCM,टांडा–मलाजखण्ड,इनाम: ₹33 लाख
5. जानकी उर्फ प्रेमा उर्फ लिमी, पति नागेश
उम्र: 35 वर्ष | पद: DVCM,टांडा–मलाजखण्ड,इनाम: ₹33 लाख
6. रामसिंग उर्फ सम्पत उर्फ संजय, पिता ज्ञानसिंग,उम्र: 55 वर्ष | पद: ACM, बालाघाट (मप्र)
इनाम: ₹14 लाख
7. सुकेश उर्फ रंगा, पिता सन्नू,उम्र: 28 वर्ष | पद: ACM, बीजापुर (छत्तीसगढ़),इनाम: ₹14 लाख
8. शीला उर्फ वैसंती उर्फ सेवंती, पति विक्रम
उम्र: 29 वर्ष | पद: PM, गढ़चिरौली
इनाम: ₹6 लाख
9. लक्ष्मी उर्फ मनिता, पति सुकेश
उम्र: 21 वर्ष | पद: PM, गंगालूर,इनाम: ₹6 लाख
10. योगिता उर्फ लक्ष्मी, पति सागर,उम्र: 22 वर्ष | पद: PM, बीजापुर
इनाम: ₹6 लाख
11. सागर उर्फ रैनू, पिता वंजा,उम्र: 22 वर्ष | पद: PM, नारायणपुर
इनाम: ₹6 लाख
12. कविता उर्फ मासे, पिता उंगा,उम्र: 21 वर्ष | पद: PM, सुकमा,इनाम: ₹6 लाख
आत्मसमर्पण के साथ जमा किए गए हथियार (कुल – 10)

AK–47 : 03,SLR : 01,INSAS : 03,303 Rifle :02,30 Carbine : 01

शासन की नीति और सुरक्षा बलों की रणनीति का परिणाम

राजनांदगांव रेंज पुलिस द्वारा लगातार नक्सल-विरोधी अभियान, सिविक एक्शन प्रोग्राम, सामुदायिक पुलिसिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों, सड़क–नेटवर्क विस्तार, पानी–बिजली–नेटवर्क की उपलब्धता, तथा जनकल्याणकारी योजनाओं ने आम जनता में विश्वास बढ़ाया है।

इन्हीं समन्वित प्रयासों और शासन की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति–2025 के कारण 12 नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर शांति और विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है।

शांति और विकास की ओर एक बड़ा कदम

यह आत्मसमर्पण न केवल नक्सल उन्मूलन अभियान की ऐतिहासिक उपलब्धि है, बल्कि क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है। शासन, सुरक्षा बल और स्थानीय समुदाय के सामूहिक प्रयासों से यह परिवर्तन संभव हुआ है।

Exit mobile version