Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

11 दिवसीय उसरीजोर क्रिकेट टूर्नामेंट में अमलीपदर ने मारी बाजी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए श्री लोकेंद्र सिंह कोमर्रा

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद-गत दिनों ग्राम उसरीजोर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 जनवरी को अमलीपदर और दाबरीगुड़ा के बीच खेला गया!3 जनवरी से 14 जनवरी तक चले इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ एवंव उड़ीसा की कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था!जहाँ फाइनल मुकाबला दाबरीगुड़ा और अमलीपदर ‌के बीच खेला गया!दाबरीगुड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 68 रन ही बना पाई,लक्ष्य का पीछा करते हुए अमलीपदर की टीम ने लक्की नागेश के 11 गेंदों में 56 रनो की पारी के बदौलत लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लिया! मेन ऑफ़ द मैच और मेन ऑफ़ द टूर्नामेंट लक्की नागेश को दिया गया!तथा विजेता टीम को 31000 रुपए तथा उपविजेता टीम को 16000 रुपए दिया गया!टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लोकेंद्र सिंह कोमर्रा( राष्ट्रीय महासचिव अ.भा.गों. गों.महा.) उपस्थिति थे!श्री कोमर्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए तथा भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन करने के लिए समिति तथा समस्त ग्रामवासी को धन्यवाद एवं बधाई देते हुए कहा कि मेरा बचपन उसरीजोर से जुड़ा हुआ है!तथा हम यही बड़े हुए है!उन्होंने दोनों टीमों को बधाई देते हुए आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दिया! कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित थे!श्री टीकम नागेश सरपंच उसरीजोर,श्री निर्भय सिंह ठाकुर जनपद सदस्य, श्रीमती भूमिलता यादव जनपद सभापति मैनपुर,श्रीमती वेदमती कपिल जनपद सदस्य,श्री दामुधर सोरी,श्री मायाराम बाघ, श्री केशरी नागेश,श्री जीवन भाठी,श्री गोलक भाठी,श्री कुंवर सिंह,श्री यशवंत भाठी,श्री चौहान सिंह,श्री लोकनाथ सोरी, श्री दुबेन्द्र यादव,श्री प्रहलाद यादव,श्री भीखम यादव,शामिल हुए!

Exit mobile version