Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा में 108 संजीवनी का हो रहा बेहत्तर योगदान

बालोद : जिला में 108 संजीवनी एम्बुलेंस सेवा का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिलें में 15 बी.एल.एस. और 1 ए.एल.एस. एम्बुलेंस समस्त आवश्यक उपकरण व सामग्री के साथ संचालित है। कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास के द्वारा जिला चिकित्सालय व अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में निरंतर 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा की मानिटरिंग की जा रही है।

इसके अतिरिक्त समस्त एम्बुलेंस में जी.पी.एस. सिस्टम भी लगा हुआ है, जिससे एम्बुलेंस के संचालन की मानिटरिंग की जाती है। जिला चिकित्सालय बालोद में 3, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी (बंगला), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोटिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाटाबोड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी लोहारा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी में एक-एक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर में दो-दो एम्बुलेंस उपलब्ध है।

बालोद जिलें के किसी भी क्षेत्र में कोई भी दुर्घटना होने पर 15 से 25 मिनट में घटना स्थल पर एम्बुलेंस पहुँच रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश अनुसार 108 एम्बुलेंस की सेवायें प्रदाय की जा रही है। समय-समय पर विपरीत परीस्थितियों में भी एम्बुलेंस के समस्त कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है।

Exit mobile version