Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कोरिया जिले के युवाओं के लिए नर्सिंग शिक्षा में रोजगार की शत-प्रतिशत गारंटी, ‘न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग’ को INC से मिली निरंतर उपयुक्तता शासकीय और निजी क्षेत्रों सहित SECL अस्पतालों में मिल रहा जॉब प्लेसमेंट, सत्र 2026-27 के लिए प्री-नर्सिंग टेस्ट (PNT) के आधार पर होगा प्रवेश

कोरिया जिले के युवाओं के लिए नर्सिंग शिक्षा में रोजगार की शत-प्रतिशत गारंटी, ‘न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग’ को INC से मिली निरंतर उपयुक्तता

शासकीय और निजी क्षेत्रों सहित SECL अस्पतालों में मिल रहा जॉब प्लेसमेंट, सत्र 2026-27 के लिए प्री-नर्सिंग टेस्ट (PNT) के आधार पर होगा प्रवेश

बैकुण्ठपुर/कोरिया।

बदलते दौर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ ही नर्सिंग शिक्षा युवाओं के लिए करियर का एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प बनकर उभरा है। कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर में संचालित ‘न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग’ ने जिला मुख्यालय में ही रहकर नर्सिंग के क्षेत्र में बेहतर भविष्य निर्माण की राह आसान कर दी है। संस्थान प्रबंधन ने अवगत कराया है कि वर्तमान समय में नर्सिंग की पढ़ाई रोजगार की शत-प्रतिशत गारंटी देती है, बशर्ते छात्र सही और मान्यता प्राप्त संस्थान का चयन करें।

INC दिल्ली से मान्यता प्राप्त जिला का प्रमुख संस्थान

​केंद्र एवं राज्य सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग के सख्त निर्देशानुसार, किसी भी नर्सिंग संस्थान में प्रवेश लेने से पहले छात्रों को उसकी आईएनसी (INC) उपयुक्तता की जांच करना अनिवार्य है।

​इस मापदंड पर खरा उतरते हुए न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बैकुण्ठपुर को सत्र 2015 से लगातार इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) दिल्ली से उपयुक्तता प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही संस्थान को:

​हाल ही में आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा सभी निजी नर्सिंग महाविद्यालयों को आईएनसी से उपयुक्तता प्राप्त करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत कोरिया जिले में संचालित संस्थानों में न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट को यह उपयुक्तता हासिल है।

सत्र 2026-27 में प्रवेश के नियम

​संस्थान ने बताया कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल के संदर्भ से संशोधित बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम लागू किया गया है।

नर्सिंग में उच्च शिक्षा और विशेषज्ञता के अवसर

देश-दुनिया में तेजी से बढ़ते अस्पतालों और चिकित्सा आवश्यकताओं के कारण नर्सिंग पदों पर बड़े पैमाने पर भर्तियां हो रही हैं। बीएससी नर्सिंग पूर्ण करने के बाद छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) और एमएससी नर्सिंग कर सकते हैं। इसके अलावा कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, ऑप्थैल्मोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स जैसे गंभीर चिकित्सा क्षेत्रों में विशेषज्ञता (Specialization) हासिल की जा सकती है। उच्च शोध के इच्छुक छात्र नर्सिंग में एमफिल और पीएचडी भी कर सकते हैं।

 

जॉब प्लेसमेंट और रोजगार की प्रचुर संभावनाएं

​नर्सिंग कोर्स पूरा करने के बाद युवाओं के लिए शासकीय, अर्धशासकीय, एनजीओ, इंडस्ट्रियल नर्स, आर्म्ड फोर्स, ड्रग कंपनी, कम्युनिटी हेल्थ नर्सेस, क्लिनिक केयर सेंटर और काउंसलिंग सेंटरों में करियर के बड़े अवसर मौजूद हैं।

​न्यू लाइफ हेल्थ एंड एजुकेशन द्वारा संचालित इस संस्थान का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। विगत वर्षों में यहाँ से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को न केवल शासकीय और निजी अस्पतालों में नियुक्तियां मिली हैं, बल्कि एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के अंतर्गत संचालित विभिन्न अस्पतालों एवं डिस्पेंसरियों में स्टाफ नर्स के पदों पर बेहतरीन जॉब प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है।

मुख्य अंश (Fact Box)

Exit mobile version