दंतेवाड़ा : बस्तर संभाग अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्लसलियों के द्वारा लगाई आईईडी (IED) से डीआरजी (DRG) के 10 जवान और 1 ड्राइवर शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है की यह घटना अरनपुर के पेड़का रोड़ की है। इस हादसे की तस्वीर काफी भयानक है। और जिस जगह ये घटना हुई है वहां बड़ा गड्ढा बन चूका है। और वहीं जिस वाहन से जवान जा रहे थे उसके परखच्चे उड़ गए हैं।
इस नक्सली हमले में प्रधान आरक्षक क्रमांक 74 जोगा सोढी, प्रधान आरक्षक क्रमॉक 965 मुन्ना राम कड़ती, प्रधान आरक्षक क्रमांक 901 संतोष तामो, नव आरक्षक क्रमॉक 542 दुल्गो मण्डावी, नव आरक्षक क्रमॉक 289 लखमू मरकाम, नव आरक्षक क्रमांक 888 हरिराम मण्डावी, नव आरक्षक क्रमॉक 580 जोगा कवासी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, गोपनीय सैनिक जयराम पोड़ियाम, गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी और निजी वाहन चालक धनीराम यादव शहीद हो गए हैं।
देखे वीडियो
बस्तर पुलिस आईजी सुंदरराज पी ने बताया की दंतेवाडा के अरनपुर थाना क्षेत्र पूर्व हिडमा के इलाके में माओवादी कैडर की उपस्थिति की जानकारी मिलने पर डीआरजी के जवान नक्सल विरोधी अभियान के लिए अरनपुर क्षेत्र पहुंचे हुए थे। फिर वहां से वापस लौटने के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से वाहन में सवार 10 डीआरजी जवान और 1 चालक शहीद हुए है।
