Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शराब दुकान में 10 लाख की चोरी, पुलिस से बचने के लिए लगाया ये जुगाड़.. ?

सांकेतिक चित्र

जगदलपुर :  बीती रात चोरों ने शहर के शराब दुकान को अपना निशाना बनाया है। शातिर चोरों ने 10 लाख लाखों रुपय पार कर दिए है। पुलिस को जानकारी मिलते ही तत्काल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

बोधघाट थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया, बीती रात चोरों ने गीदम रोड में स्थित शराब दुकान का शटर में लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किये। फिर इसके बाद शातिर चोरों ने दुकान के अंदर रखे साढ़े 10 लाख रुपय चोरी कर लिए है। चोरों को दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जानकारी पहले से ही थी। इसलिए शातिर चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क पार कर दिया।

चोरी हुए नगद राशि का आंकड़ा बढ़ सकता है। बोधघाट पुलिस तत्काल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें सभी थाना प्रभारी के साथ फॉरेंसिक टीम और साइबर के साथ डॉग स्क्वायड को लेकर आसपास के इलाकों की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Exit mobile version