Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जल जीवन मिशन_लापरवाही पर बस्तर के 10 ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड

शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़

बस्तर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष हरिस एस. ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

2 सितम्बर को हुई समीक्षा बैठक में पाया गया कि नोटिस जारी करने के बावजूद इन ठेकेदारों ने कार्यों में कोई प्रगति नहीं दिखाई। इन्हें 16 गांवों में कार्य हेतु टेंडर दिए गए थे, लेकिन अधिकांश काम अधूरे या शुरू ही नहीं किए गए।

ब्लैक लिस्ट किए गए ठेकेदार
यादव कन्स्ट्रक्शन (जगदलपुर), गणपति सेल्स (जगदलपुर), व्हीआर कन्स्ट्रक्शन (जगदलपुर), बीआर. इन्वायारा सॉल्यूशन (भिलाई), बंशीलाल गंजीर (भानपुरी), आरबी ड्रिलर्स (केशकाल), छत्रपति कन्स्ट्रक्शन (जगदलपुर), भारत इन्फ्रा (केशकाल), किसान बोरवेल्स (केशकाल) और लखन सिंह (रायपुर)।
इन सभी की अमानत राशि भी राजसात की गई है।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि-
जल जीवन मिशन मिशन मोड की योजना है। ठेकेदारों को हर हाल में तय समय सीमा में कार्य पूरा करना होगा। यदि आगे भी लापरवाही बरती गई तो और सख्त कार्रवाई होगी।”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करें और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
कलेक्टर ने दोहराया कि ग्रामीण क्षेत्रों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना ही मिशन का मुख्य उद्देश्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Exit mobile version