लोकधरा गौरव सम्मान में बस्तर के 10 कलाकार सम्मानित, शिक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर को मिला लोक धरोहर सम्मान
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल उपस्थित रहे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष गुरुदास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, सचिव हृदय अनंत सहित पदाधिकारी और कलाकार भी मौजूद रहे।
बस्तर के शिक्षक नोगेश्वर साहू को ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026’
समारोह में बस्तर जिले के 10 लोक कलाकारों को लोक कला के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बस्तर विकासखंड के माध्यमिक शाला इच्छापुर में शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत महेंद्र सिंह ठाकुर को पारंपरिक लोक कला के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान के लिए ‘लोक धरोहर सम्मान’ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लोक कला प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान है। लोक कलाकार पारंपरिक कला और संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। कलाकारों के सम्मान से लोक कला के संरक्षण और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा।
