Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर महाविद्यालय में 1 दिवसीय शिविर का आयोजन

रिपोर्ट – विनोद तेंबुकर  

राजनांदगांव : शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. के एल टांडेलकर जी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नूतन देवांगन ,प्रो.संजय सप्तर्षि सर के नेतृत्व में 53 वीं राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ हमारे राजनांदगांव जिले के प्रसिद्ध गायक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के भूतपूर्व स्वयंसेवक एवं पहले राष्ट्रपति अवार्डी कांति कार्तिक यादव एवं उनके श्रीमती और महाविद्यालय के मनोवैज्ञानिक अतिथि प्रोफेसर हितेश तिवारी सर से हुआ।

प्रसिद्ध गायक यादव जी ने बताया कि कैसे वे गायन के क्षेत्र में रासेयो के माध्यम से प्रेरित हुए। और साथ ही राज्यपाल अवार्डी और भूतपुर्व वरिष्ठ स्वयंसेवक और मनोवैज्ञानिक अतिथि प्रो. तिवारी सर ने कई उदाहरणों के माध्यम से स्वयं के आगे बढ़ने का सफर और प्रोफेसर बन्ने तक का सफर बताते हुए स्वयंसेवियो को मार्गर्शन दिये। उन्होंने बताया की कैसे वे रासेयो के स्वयंसेवक के रूप में रहकर प्रथम प्रशिक्षक बने।

शुभारम्भ आशीर्वचन के बाद विद्यार्थियो द्वारा महाविद्यालय के सभी विभागों में एवं महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया गया। इसके पश्चात बौद्धिक परिचर्चा का कार्यक्रम जिसके मुख्य अतिथि संस्था के प्राचार्य एवं रासेयो के जिला संगठक डॉ एस के पटेल सर और विशेष अतिथि महाविद्यालय एन सी सी अधिकारी, प्रो. एच के ठाकुर, प्रो. विकास कांडे,, रेड क्रास अधिकारी प्रो. ललित प्रधान, विधि विभाग से प्रो.हेमन्त नंदा गौरी, एवं रासेयो के वरिष्ठ स्वयं सेवक एवं महाविद्यालय के रसायन विभाग के सहायक प्रो. लिकेश्वर सिन्हा सर उपस्तिथ रहे।

सभी अतिथियों द्वारा स्वयंसेवियो को अनेको उदाहरणों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किये साथ ही मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता रासेयो जिला संगठक जी द्वारा युवाओ के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी एवं वायु के उल्टा करने से युवा बनता है जैसे अनेको उदाहरणों से स्वयंसेवियो को शिक्षा के साथ साथ समाज सेव और आगे बढ़ने हेतु आशीर्वचन प्रदान किये। एवं संस्था के प्राचार्य जी भी मुख्य वक्ता रहे उन्होंने भी अनेको उदाहरणों और रासेयो के शिविर और स्वयं के रासेयो के अधिकारी रहे उस सफर को विद्यार्थियों को बताते हुए सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किये। 1 दिवसीय शिविर का समापन देसी खेल कूद कराकर किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवको से लेकर रासेयो के समस्त स्वयंसेवी उपस्तिथ रहे।

Exit mobile version