Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

05 अप्रेल से 30 अप्रेल तक स्वामी आत्मानंद विद्यालय के लिए कर सकते हैं आवेदन

*05 अप्रेल से 30 अप्रेल तक स्वामी आत्मानंद विद्यालय के लिए कर सकते हैं आवेदन*

दुर्ग 01 अप्रेल 2022/प्रदेश में 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व सत्र 2022-23 से संचालित की जाने वाली 32 उत्कृष्ठ हिंदी माध्यम विद्यालय में प्रवेश के लिए 05 अप्रेल से 30 अप्रेल तक आवेदन किया जा सकता है। उपलब्ध सीट से ज्यादा आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट का आबंटन किया जाएगा। एडमिशन एवं अन्य कार्यवाही के लिए 05 मई से 10 मई तक का समय निर्धारित किया गया है।

Exit mobile version