Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अवैध रूप से शराब रखने एवं बिक्री करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

 

 

रायपुर _वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत समस्त थाना एवं एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीमों द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। नारकोटिक्स एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशीली सामग्री की बिक्री एवं आपूर्ति करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 16.12.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति अपने पास शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राहुल सोना एवं सोनू बाध निवासी गुड़ियारी, रायपुर बताया। टीम द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर उसमें शराब पाई गई। शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी वैध दस्तावेजों की मांग करने पर वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस पर पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी शराब कुल 71 पौवा, अनुमानित कीमत लगभग ₹7,100/- जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 330/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Exit mobile version