- थाना पद्मानभपुर पुलिस की कार्यवाही।
- अवैध मादक पदार्थ की गांजा बिक्री कर रहे 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
- न्यायिक रिमांड पर भेजा गया केन्द्रीय जेल दुर्ग।
- दुर्ग पुलिस को ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत मिली सफलता।
- अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार जारी रहेगी कार्यवाही।
👉यह भी पढ़े :- नशे में धुत अधिकारी पहुंचे पंचायत भवन, जमकर किया हंगामा
दुर्ग : थाना पद्मानभपुर जिला दुर्ग दिनाँक 20/07/2025 विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नशे के अवैध कारोबार पर दुर्ग पुलिस की ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थो के बिक्री एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर प्रतिबद्ध दुर्ग पुलिस के व्दारा दिनाॅंक 20.07.2025 को प्राप्त मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ, साक्षीगण के घटना स्थल रविशंकर स्टेडियम दुर्ग मानस भवन के पीछे मामले के आरोपियों को मुखबिर की निशादेही पर अवैध रूप से नशीला मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते हुये मौके पर पकड़ा गया जिस पर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
👉यह भी पढ़े : शराब पीने के लिए पैसा नही देने पर सेलून संचालक के साथ मारपीट एवं चाकू से हमला
वही आरोपी अंतगुरू नागेष के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा शुद्ध वजन 1.300 किलोग्राम कीमती 6000/- रूपये, एवं 01 नग विवों कंपनी का मोबाईल कीमती 20000/- रूपये, जुमला कीमती 26000/- रूपये तथा आरोपी चंदन सोनी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बिक्री रकम नगदी 300/- रूपये व एक नग रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 20000/- रूपये जुमला कीमती 20300/- रूपये, जुमला कीमती 46300/- रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20(ख, 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर आज दिनांक 20.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।*अपराध क्रमाँक- 250/2025 धारा 20(ख),27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की गई।
नाम आरोपी:-
01 अंतगुरू नागेष पिता स्व0 हीरालाल नागेष, उम्र-28 वर्ष, पता-तुगला, पोष्ट, नयापारा, थाना राजा खरियार, जिला नयापारा, उड़ीसा, हाल पता- पाॅलिटेक्नीक काॅलेज दुर्ग, चपरासी काॅलोनी, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग, (छ0ग0),
02 चंदन सोनी पिता कमल सोनी, उम्र-32 वर्ष, पता- रविषंकर स्टेडियम के पास, मानस भवन दुर्ग के पीछे, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग, (छ0ग0)
