Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

01 सूत्रीय मांग को लेकर ‘पाटन’ ब्लॉक में शिक्षकों का हल्ला बोल

01 सूत्रीय मांग “वेतन विसंगति’ को लेकर कल 13 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव, पाटन जनपद पंचायत के सामने छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक द्वारा राज्य सरकार की गलत नीति के विरोध मे धरना प्रदर्शन कर की नारे बाजी

संतोष देवांगन 

दुर्ग/पाटन- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक अपनी 01 सूत्रीय मांग “वेतन विसंगति’ को लेकर पाटन जनपद पंचायत के सामने शिक्षकों द्वारा राज्य सरकार की गलत नीति के विरोध मे धरना प्रदर्शन कर नारे बाजी की. शिक्षको का कहना है की प्रदेश के लगभग 1,09,000 एक लाख नौ हजार शिक्षकों की 01 सूत्रीय मांग “वेतन विसंगति’ को जब तक राज्य सरकार पूरा नही करती तब तक शिक्षक साथी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

अपनी मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा 11 और 12 तारीख को ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन में भाग लिया . और 13 दिसंबर को रायपुर स्थित बूढ़ा तालाब में विधानसभा का घेराव करने राज्य के सभी शिक्षक एकत्रित होंगे। और  14 दिसंबर को राजधानी रायपुर में अपनी 01 सूत्रीय मांग “वेतन विसंगति दूर नहीं” हो जाता,  तब तक वे रायपुर स्थित बूढ़ा तालाब-मैदान मे अनिश्चितकालीन आंदोलन में बैठेंगे।



जिला अध्यक्ष ने बताया की 13 दिसम्बर 2021 को  रायपुर से आने के बाद वापस अपना घर तब तक नहीं जाना है, जब तक हमारी मांग- वेतन विसंगति दूर करने की मांग पूरी नहीं हो जाती। इस आंदोलन पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई दुर्ग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा , उपकार चंद्राकर ब्लॉक इकाई पाटन के अध्यक्ष मोहन लाल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद देवांगन, बुधारू राम निषाद, ब्लॉक सचिव चेतन सिंह परिहार ,सुनील छेदैय्या, श्रीमती उर्मिला बिसेन,श्रीमती गीतांजलि वर्मा, श्रीमती केसर भुआर्य, श्रीमती चंद्रिका ठाकुर,श्रीमती वीणा साहू, श्रीमती तृप्ति देवांगन, श्रीमती श्वेता वर्मा,

भागेश देवांगन, राजेश कुमार वर्मा,जितेन्द्र वर्मा,विनोद सूर्यवंशी, राजकुमार बघेल,संतोष सरसिहा, छन्नू लाल साहू,कमलेश कुमार साहू,देवकुमार यादव, गौकरण देवांगन, कृष्ण कुमार कुर्रे,उत्तम साहू,बसंत कुमार साहू, अजय शर्मा,संतोष मस्तावर,अंकेश महिपाल, महेन्द्र चंद्राकर, अजय देवांगन, निरंजन साहू,मंगलू राम पारधी,विजय बंछोर,बसंत कुमार सोनवानी, पुरषोत्तम ध्रुव, शेषनारायण निषाद,चेतन लाल साहू,अनिल धुरंधर, देवनारायण बघेल,चंद्रशेखर साहू,श्रीकांत ठाकुर,अशोक कुमार ओझा,श्रीमती सरिता साहू,श्रीमती पाविस चंद्राकर, कमलेश यादव,टोकेंद्र बिजोरा,अमित साहू, टी.पी.यदु,मानसमणि यदु,टूमन लाल मधुकर,चिंताराम भारद्वाज, वेदप्रकाश साहू,कौशल रघुवंशी, रोहित कुमार ठाकुर,परशु राम ध्रुव आदि शामिल थे।

Exit mobile version