✍️सरस्वती निःशुल्क सायकल योजना के अंतर्गत रानीतराई कन्या शाला में किया गया सायकल वितरण, सायकल पाकर छात्राओं के खिले चेहरे ।
रानीतराई- रानीतराई कन्या शाला में आज सरस्वती निःशुल्क सायकल योजनांतर्गत सायकल वितरण जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन सिंह टिकरिहा जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगाँव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी , शाला विकास समिति के अध्यक्ष भूपेश ठाकुर रानीतराई सरपंच निर्मल जैन के आतिथ्य में किया गया ।*
*सायकल मिलने की ख़ुशी छात्राओं के चेहरे पर साफ़ झलक रही थी सभी मुस्कुरा कर तालियाँ बजाकर यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विकास व ग्रामीण जनो, क्षेत्रवासियों को सर्व सुविधाओं उपलब्ध कराने हेतु सहयोगी की भूमिका में सदैव उपस्थित रहने वाले ओएसडी आशीष वर्मा एवं उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे थे।*
*सायकल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जनपद पंचायत पाटन सभापति ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सरकार सभी वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है , कल के बजट में सभी प्रदेश वासियों सभी वर्गों के कल्याण एवमं बेहतरी के लिये अनेकों घोषणाएं की गयी है, आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की भांति आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय भी शुरू किये जायेंगे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एवमं व्यापमं की परीक्षायें अब छत्तीसगढ़ वासियों के लिये निःशुल्क कर दी गयी है छात्र हित में बेहतर शिक्षा एवमं रोजगार के लिये अनेकों निर्णय माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा लिए गये हैं, इसी तारतम्य में छात्राओं को विद्यालय आने जाने की समस्या से निजात दिलाने निःशुल्क सायकल वितरण सरस्वती निःशुल्क सायकल योजना के माध्यम से किया जा रहा है, सभी छात्राएं जिनको सायकल प्राप्त हुयी है सभी छात्राओं को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवमं सभी उत्तरोत्तर प्रगति का आशीर्वाद ईश्वर से माँग श्री टिकरिहा जी ने सभी पालकों , क्षेत्र वासियों की ओर से यशस्वी मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद आभार ज्ञापित किया, इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ललित ठाकुर विद्यालय स्टॉफ के साथ साथ सुमित विश्वकर्मा, भविष्य जैन , पालक गण, ग्रामीण जन व स्कूल की छात्रायें उपस्थित थे।*
