Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हेल्पेज इंडिया केंद्र द्वारा अनलाइन धोखाधड़ी से अपने मोबाइल की सुरक्षा हेतु जानकारी दिया गया पेंशनर्स समाज को

 

पाटन: छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के वार्षिक सम्मेलन में आज 20 फरवरी को हेल्पेज इंडिया के द्वारा सीनियर सिटीजन को Digital safety for elders के संबंध में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला दुर्ग तहसील पाटन के कुर्मी भवन में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जहां बतौर मुख्य अतिथि श्रीमान चेतन भारती (छ:ग) पेंशनर समाज के अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम को सीनियर के लिए बहुत उपयोगी बताया,विशेष अतिथि श्रीमान पी.एल वर्मा पाटन पेंशनर्स समाज के प्रांत: अध्यक्ष ने कहा की इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम हमारे पेंशनर समाज के लिए अति महत्वपूर्ण है जो हमारे राशि के सुरक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है l

Digital Safety For Elders इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पेंशनर्स समाज को हेल्पेज इंडिया के केंद्र समन्वयक व Trainer श्री मुकेश कुमार के द्वारा Digital Safety की Training दिया गया जिसमे वर्तमान समय मे हो रही विभिन्न online धोखाधड़ी से अपने मोबाइल की सुरक्षा , कम्प्यूटर device की सुरक्षा, ATM पिन,OTP, पासवर्ड ,bill का भुगतान ,नेट बैंकिंग ,व्हाट्सएप,feacebook, इंस्टाग्राम messges की सुरक्षा व बचाव की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया l

Exit mobile version