Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हार्वेस्टर से धान कटाई करते वक्त हुआ हादसा, विधुत तार की चपेट में आ जाने से युवक की हुई मौत जानें कैसे क्या है माजरा

✍️ Chhattisgarh 24 NEWS जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद

गरियाबंद खेत में धान मिंजाइ कर रहे हार्वेस्टर के ख़राब हो जाने से हार्वेस्टर के टूल बॉक्स से औजार निकालने चढ़े चालक का विधुत तार के सम्पर्क में आ जाने से मौत हो गई,

मामला पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा का है जहाँ किसान उमाशंकर साहू के खेत में धान मिंजाइ करने पंजाब से आए गुरुप्रीत सिंह निवासी टल्लेवाल ज़िला बरनाल का विधूत तार के संपर्क में आ जाने से मौत हो गई, वही एएसआई भैय्या लाल कावर ने बतलाया पांडुका थाने में मामला क़ायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है वही घटना की विवेचना की जा रही है

Exit mobile version