Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हाई ट्रांजेक्शन पर होगी नजर : बैंकिंग अधिकारियों को दिये गये निर्देश

पचास हजार रुपये से अधिक नगद लाने ले जाने के लिये आवश्यक होंगें दस्तावेज

गरियाबंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देश पर कलेक्टर सभाकक्ष में अपर कलेक्टर अविनाश भोई ने जिले के सभी बैंक नोडल अधिकारी, शाखा प्रबंधकों की बैठक ली। उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश देते हुये कहा कि बैंक खाते में हाई ट्रांजेक्शन पर नजर रखी जाये। पचास हजार से अधिक कैश जिले में कोई ले जा रहे है उनके पास उचित दस्तावेज रखना अनिवार्य है एवं कोई भी बैंक शाखा किसी ब्रांच से कैश लाना ले जाना करते है तो सी-विजिल पोर्टल में पहले अपडेट करके क्यूआर डाउनलोड कर उक्त वाहन में रखेंगे।

उक्त बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मोहम्मद मोफिज़ , बैंक नोडल अधिकारी व शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में कहा गया कि एमसीसी के दौरान ,मनी ट्रांसफर के दौरान वाहन को क्यूआर कोड के साथ एक पहचान संख्या चिपकानी होगी। ताकि स्थैतिक निगरानी टीम/उड़न दस्ता टीम बैंकों/वित्तीय संस्थानों से आये इन पैसों की पहचान कर सके। इसलिये सभी बैंकों का लॉगिन बनायें ताकि वे वाहन के लिये क्यूआर कोड उत्पन्न कर सकें और हम उन वाहनों की पहचान कर सकें। बैठक में कोई भी बैंक खाते में हाई ट्रांजेक्शन राशि निकासी व जमा होती हैं तो प्रत्येक दिन अग्रणी बैंक गरियाबंद को जानकारी भेजने के निर्देश दिये गये। जिले में कोई पचास हजार से अधिक कैश राशि रखते है उन्हे उचित दस्तावेज दिखाना होगा।

Exit mobile version