✍️मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट
अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र ग्राम पंचायत झरगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अभय कश्यप जी एवं 2 अन्य शिक्षक पवन कुमार साहू जी,पुरुषोत्तम साहू जी तीनों शिक्षकों का ट्रांसफर हो जाने पर छात्र-छात्राओं में मायूसी छा गई है!एवं ग्रामिणों में भी खासा मायूसी देखने को मिल रहा है। ग्रामिणों ने बताया कि शिक्षक अभय कश्यप जी जैसे ही झरगांव के स्कूल में आये थे उसी सत्र से छात्रों ने अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर स्कूल का नाम रोशन करते आ रहे हैं।शिक्षक अभय कश्यप जी एक आदर्श शिक्षक के रूप में झरगांव के स्कूल में पदस्थ थे।उनकी जितनी भी तारीफ किया जाये कम ही होगा।बच्चो को अच्छी शिक्षा देकर गांव के ग्रामीणों का दिल जीत लिए थे।अभय कश्यप जी सरगीगुडा उरमाल के रहने वाले है अभय कश्यप जी ने शिक्षा में नित नए प्रयोगों को अपनाकर बच्चों को पढ़ाना शुरू किया खेल खेल में बच्चों को पढ़ाना सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जागरूक करना और बच्चों के साथ अपनापन की भावना से जुड़ कर अभय कश्यप जी बच्चों में बेहद लोकप्रिय हो गए थे!उनके स्थानांतरण की खबर सुनकर बच्चों एवं ग्रामीणों में काफी मायूसी है!जो सबके दिल में एक उत्कृष्ट शिक्षक के रूप हमेशा बसे रहेगें!
