Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हाइवा ने मारी महिला को ठोकर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

बलौदाबाजार : पलारी थाने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमन्दा सोनारदेवरी मार्ग पर आज फिर सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, हाइवा की चपेट में आने से हुई मौत, इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना से आक्रोशित परिजन महिला का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते हुए हाइवा चालक पर कार्रवाई के साथ उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।



बतादे की महिला मायके में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थी, रास्ते में हाइवा चालक ने चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सुचना मिलते ही, मौके पर पहुंची पलारी पुलिस परिजनों को समझाइश दे रही है।

Exit mobile version