Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हस्तपुस्तिका निर्माण , गणितीय कौशल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का परसदा में हुआ संकुल स्तरीय आयोजन

” पढ़ई तुंहर दुआर ” 2.0 अंतर्गत पठन , लेखन , हस्तपुस्तिका निर्माण , गणितीय कौशल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का परसदा में हुआ संकुल स्तरीय आयोजन

” ” शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा एवम परसदा के प्रतिभागी बच्चे हुए शामिल ”

संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के अधीनस्थ शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा में ” पढ़ई तुंहर दुआर” 2.0 अंतर्गत पठन , लेखन , हस्तपुस्तिका निर्माण , गणितीय कौशल , विज्ञान के प्रयोग , प्रोजेक्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन संकुल स्तर पर किया गया ।

संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक एवम कार्यक्रम के संयोजक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है उसे दृष्टिगत रखते हुए बच्चों में बुनियादी कौशलों के विकास हेतु भाषाई कौशल , गणितीय कौशल , विज्ञान के प्रयोग , सामाजिक विज्ञान प्रोजेक्ट निर्माण , हस्तलिखित पुस्तिका निर्माण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्तर अनुरूप दक्षता हासिल करना प्रमुख उद्देश्य है ।

सर्वप्रथम स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पश्चात चयनित बच्चों को संकुल स्तर के आयोजन में शामिल किया गया ।

प्रतिभागी बच्चों ने संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।

संकुल स्तरीय आयोजन में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा , शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा के बच्चे शामिल हुए , हाई स्कूल के बच्चों के लिए भी संकुल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

उच्च प्राथमिक स्तर में– पठन कौशल (अंग्रेजी ) प्रथम स्थान — कु.श्रेया दुबे कक्षा 8वीं शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा , पठन कौशल (हिंदी)प्रथम स्थान– युवराज साहू कक्षा 8वीं शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा , लेखन कौशल प्रथम स्थान — कु.श्रेया दुबे कक्षा 8वीं – शासकीय प्राथमिक शाला परसदा , हस्तपुस्तिका निर्माण प्रथम स्थान — कु.चंचल साहू कक्षा 8वीं – शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा , गणितीय कौशल प्रथम स्थान — कु.कस्तूरी यादव कक्षा 8वीं शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा , विज्ञान प्रयोग प्रथम स्थान — कु.पूनम टण्डन कक्षा 6वीं शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा , सामाजिक विज्ञान प्रोजेक्ट निर्माण प्रथम स्थान – कु.मुस्कान साहू कक्षा 6वीं शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा ने प्राप्त किया ।

इसी प्रकार हाई स्कूल स्तर पर — पठन कौशल प्रथम स्थान — मेहन्त कक्षा 10 वीं हाई स्कूल परसदा , द्वितीय स्थान – दीपिका कक्षा 9वीं हाई स्कूल परसदा , हस्तलिखित पुस्तिका निर्माण प्रथम स्थान — दीपिका कक्षा 9वीं हाई स्कूल परसदा , द्वितीय स्थान — तिलेश्वरी कक्षा 9वीं हाई स्कूल परसदा , प्रोजेक्ट निर्माण प्रथम स्थान — चाँदनी कक्षा 10वीं हाई स्कूल परसदा , द्वितीय स्थान — प्रिया कुमारी कक्षा10वीं हाई स्कूल परसदा , लेखन कौशल प्रथम स्थान– खुशी मिश्रा कक्षा 10वीं ने प्राप्त किया । संकुल स्तर पर चयनित प्रतिभागी बच्चों को संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने पुरस्कृत किया ।

चयनित बच्चों को संकुल प्रभारी एवम प्राचार्य श्रीमती स्नेहलता तिवारी , प्रधानपाठक श्री कौशल प्रसाद चौबे , श्री नरेश कुमार यादव , श्री जयंत कुमार वर्मा ने बधाई दिया ।

निर्णायक के रूप में श्री परस राम साहू सेवानिवृत्त प्रधानपाठक एवम श्रीमती अनिता ध्रुव सहायक शिक्षक का विशेष योगदान रहा ।

संकुल स्तरीय आयोजन में प्रमुख रूप से प्र.प्रधानपाठक श्री नरेश कुमार यादव , के.पी.ठाकुर , श्रीमती अंजू वर्मा , श्रीमती पूर्णिमा यादव , श्रीमती सुजाता मिश्रा , श्री सुशील साहू , श्रीमती शाहिन अली , कौशल कुमार शुक्ला उपस्थित रहे ।

Exit mobile version