Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हर घर तिरंगा फहराने का संदेश देते हुए बाल संस्कार शाला के बच्चो ने निकाली रैली

हर घर तिरंगा फहराने का संदेश देते हुए बाल संस्कार शाला के बच्चो ने निकाली रैली

चरोदा / अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा मंडल चरोदा द्वारा चलाए जा रहे बाल संस्कार शाला के बच्चो के दारा आचार्यों के मार्गदर्शन में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रैली निकालकर ग्रामीणों को हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।

बैड बाजा के साथ बच्चों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराने वाले हमारे शूरवीर महात्मा गांधी , चंद्रशेखर आजाद भगत सिंह , रानी लक्ष्मी बाई जैसे वीर सपूतों का रूप बनाकर नमन किया और उनके बलिदान को याद करते हुए हर घर तिरंगा फहराने, देशभक्ति की भावना जागृत करने रैली के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बाल संस्कार शाला के संचालक डागेश्वर साहू ,यशवंत साहू,पंकज वर्मा ,सोनम साहू,वार्ड 21 पार्षद संजय यादव सहित बालक बालिकाओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version