Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हमर तिरंगा थीम में बच्चों द्वारा कार्यक्रम हुआ संपन्न

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र हमर तिरंगा कार्यक्रम के थीम में संकुल केंद्र चिखली के प्रा शा कमारपारा के बच्चों द्वारा भारतमाता,किसान, मजदूर, शिक्षक, आदि बनकर समाज को देशभक्ति की सीख देने की प्रयास किया गया जहां स्कूल में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती शिवाला ध्रुव व छन्नी साहू इन बच्चों को विभिन्न वेशभूषा परिधान में तैयार कर गांव में रैली,प्रभात फेरी निकाल कर गांव में लोगो को देशभक्ति की प्रेरणा दी हमर तिरंगा थीम में संकुल समन्वयक श्री मनोहर ध्रुव जी का सहरानीय सहभागिता रही जिससे संकुल के अन्य स्कूलों में भी ऐसी प्रेरणादायक कार्यक्रम रैली निकाली जा रही हैं ज्ञात हो कि शासन के निर्देशानुसार हमर तिरंगा थीम पर अनेक कार्यक्रम सप्ताह भर चलाये जा रहे है इसी कड़ी में संकुल शाला सरनाबहाल के अन्य संकुल केंद्र धनोरा, सरनाबहाल व चिखली में विभिन्न प्रकार की कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमे चित्रकारी, रंगोली प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत, नाचा,प्रश्नोत्तरी, आदि जिसमें संकुल प्राचार्य श्री तूफान चंद नाशा और संकुल समन्वयक सुनील कुमार सूर्यवंशी,दिनेश कुमार नेताम व मनोहर ध्रुव की सहरानीय सहभागिता रहा इस थीम में 3 संकुल के सभी शालाओ से कार्यक्रम आयोजन किया गया‌ इस तरह गांव के लोगो में देशभक्ति की सीख दे रहे है

Exit mobile version