Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हमर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत मगरघटा स्कूल में हुआ देशभक्ति गीत का आयोजन

 हमर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत मगरघटा स्कूल में हुआ देशभक्ति गीत का आयोजन बच्चों में दिखा जबर्दस्त उत्साह , संकुल समन्वयक ने किया बच्चों को प्रोत्साहित

अम्लेश्वर/संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी ) विकासखण्ड पाटन जिला दुर्ग के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा में आजादी की 75 वर्ष पूर्ण करने पर ” हमर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत देशभक्ति गीत का आयोजन किया गया । प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया । देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत देशभक्ति गीत — ” नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं , विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , ए मेरे वतन के लोगों , भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा सुमधुर आवाज में प्रस्तुत किया गया ।

संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा सभी बच्चों को ऐसे कार्यक्रम में सहभागिता देने जोर दिया । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ” हमर तिरंगा कार्यक्रम ” अंतर्गत दिनांक 20 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं ।

आज देशभक्ति गीत के आयोजन में प्रमुख रूप से संस्था प्रमुख श्री के.पी.चौबे , श्री जयंत वर्मा , शिक्षक –शिक्षिकाएं — श्री के .पी .ठाकुर , श्री कोमल सिंह ठाकुर , श्रीमती लीना बघेल , श्रीमती सुजाता मिश्रा , श्रीमती अंजू वर्मा , श्रीमती एम.एस खलखो सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी , सदस्य गण एवम पालक सहित छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे ।

Exit mobile version