Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हनुमान मंदिर का निर्माण ,गृहमंत्री के हाथों हुआ दानदाताओ का सम्मान

पाहन्दा(अ) में हनुमान मंदिर का निर्माण ,गृहमंत्री साहू ने किया दानदाताओ का सम्मान

अम्लेश्वर: आदर्श ग्राम पाहन्दा में 8 अप्रैल को हनुमान मंदिर निर्माण समिति द्वरा आयोजित दानदाता सम्मान समारोह में शामिल हुआ गृहमंत्री के हाथों प्रमुख दानदाताओ का सम्मान किया गया। श्री हनुमान मंदिर निर्माण के लिए अनेक दानदाताओ ने 51 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक दान किया है लगभग 42 लाख रुपए की लागत से गांव के बीच बाजार चोक में भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्यमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा ,जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक साहू,अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश साहू,जिला पंचायत के सदस्य मोरध्वज साहू,सरपंच मोहन साहू उपसरपंच सुरेंद्र साहू,समिति के संरक्षक नंदलाल साहू,अध्यक्ष राजेंद्र साहू सहित सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ साथ भाजपा और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे।मंच का संचालन उपसरपंच सुरेंद्र साहू ने किया ।

शनिवार को दानदाता सम्मान के बाद महाभण्डारे का आयोजन किया गया था।समिति ने तय किया था कि गांव में निवासरत समस्त समाज के लोग एकसाथ भोजन करे व हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण करे इसलिए गांव के सभी घरों में आमंत्रण पत्रक भेजा गया था।जिसका पालन करते हुए गांव के सभी लोगो ने सामूहिक महाभण्डारे में एक साथ भोजन प्राप्त किए व आसपास के ग्रामीणों ने भी महाभण्डारे में प्रसाद ग्रहण किए।लगभग 8 हजारो लोगो ने महाभण्डारे का पुण्य लाभ लिए।

कियाअन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए श्री हनुमान मंदिर समिति के नंदलाल साहू अध्यक्ष राजेंद्र साहू कुलेश्वर साहू प्रहलाद जी मन्नूलाल निर्मलकर प्रह्लाद साहू,शैलेश साहू,भारत वर्मा,राजेश्वर साहू,सहित समिति के सदस्य एवं गांव के सभी नागरिकों की उपस्थिति में भव्य आयोजन हुवा पश्चात रात्रि कालीन कार्यक्रम कारी बदरिया का भी आयोजन किया गया

Exit mobile version