Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्वास्थ्य केन्द्र रानीतराई मे आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन

आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीतराई मे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् वित्तीय वर्ष 22, 23 के अंतर्गत दिनांक 18 से 22 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है इसका उद्घाटन सरपंच निर्मल जैन के हाथों रिबन काटकर किया गया जिसमें प्रमुख रुप से डिजिटल स्वास्थ आईडी निर्माण, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर जांच, आयुष्मान कार्ड जारी करना, जागरूकता और स्वास्थ्य शिक्षा, योग, ध्यान जैसी स्वास्थ्य गतिविधियां आदी का जांच कर प्रचार प्रसार करना है।

इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर सुब्रत नंदी, डॉ राकेश लहरी, चूड़ामणि साहू, रेणु लता यादव, राजेश सिन्हा, रामेश्वर बंजारे, गायत्री बाई, केकती बाई, माधव साहू, रमेश साहू, साधु राम साहू उपस्थित थे।

Exit mobile version