स्वामी विवेकानंद विचार मंच द्वारा हुआ वर्चुअल नववर्ष संगोष्ठी का आयोजन —–
नववर्ष 2022 के आगमन पर स्वामी विवेकानंद विचार मंच द्वारा ” नववर्ष 2022 नाम से ऑनलाइन संगोष्ठी संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद विचार मंच के अध्यक्ष हेमंत कुमार मढ़ रिया द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया ।
ततपश्चात स्वामी विवेकानंद विचार मंच के प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा ने अपना विचार रखते हुए कहा कि नूतन वर्ष हम सबके जीवन में खुशहाली लाए , सभी स्वस्थ एवम निरोग हों तथा अपने कर्म क्षेत्र में आगे बढ़ें , विगत वर्ष हम सब के लिए बहुत ही संघर्ष भरा रहा है कोरोना महामारी के कारण हम लोगों ने बहुत से अपने ईष्ट , मित्र , परिजनों को खोया है उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संवेदनाएं प्रगट की तथा ये भी बताया कि कोरोना महामारी से हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा भी , अपने जीवन में बदलाव लाने का भी प्रयास किया , हमें विषम परिस्थिति में कैसे एक दूसरे का सहयोग करना है और सीमित संसाधनों में भी बेहत्तर जीवन कैसे जीना है उसे भी सीखा साथ ही पढ़ाई को जारी रखने विभिन्न नवाचार शासन के माध्यम से किये गए जिसे क्रियान्वयन करने का कार्य भी किया ।
कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है । ” स्वस्थ तन बेहत्तर कल ” के साथ नूतन वर्ष में संकल्प लेकर आगे बढ़ने हेतु अपील किया तथा नववर्ष में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया, कविता के माध्यम से भी संदेश दिया — ” भूल जाओ बीते हुए कल को , दिल में बसा लो आने वाले कल को , मुस्कुराओ चाहे जो भी हो पल , खुशियां लेकर आएगा आने वाला कल ।
बालक कान्हा मढ़ रिया ने देश भक्ति पूर्ण कविता का पाठ किया मिट्टी की खुशबू को जिसने पहचाना है राष्ट्रप्रेम क्या होता है उसने ही जाना है श्री कृष्ण कुमार धुरंधर ने कहा कि विगत वर्ष की त्रासदी को भूल कर वर्ष 2022 में सबके लिए सुख शांति औ समृद्धि की हम कामना करते हैं नया वर्ष सबके लिए मंगलमय हो मंच की वरिष्ठ सलाहकार श्रीमती किरण बाला वर्मा ने कहा कि हमें वर्ष 2022 से ही जल संरक्षण के विशेष प्रयास करने होंगे क्योंकि आने वाले समय में पृथ्वी में जल की भयावह कमी हो सकती है नए वर्ष पर हमको यह काम करना होगा श्री बालमुकुंद मढ़ रिया ने कविता के माध्यम से कर्मठ बने रहने की प्रेरणा दिया निखिल चतुर्वेदी ने प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से नए साल में सकारात्मक सोच की बातें कहीं संचालन करते हुए हेमंत मढ़ रिया ने कहा कि हमें वर्ष 2022 में सबकी सुख और खुशी के लिए कार्य करना है आभार प्रदर्शन मंच के संयोजक ललित कुमार बिजौरा ने किया ।
