चरोदा: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी में कल दिनाँक 30-09- 2022 दिन शुक्रवार को अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 12वीं तक एवं हिंदी माध्यम के कक्षा 9वीं से 12 वीं तक के बच्चों एवं अभिभावकों के साथ PTM का आयोजन विद्यालय में किया गया था।
जिसमें सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक अंग्रेजी माध्यम और दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक हिंदी माध्यम के अभिभावकों को उनके बच्चों की उपलब्धि दिखाई गई |और कक्षा में आए प्रथम, द्वितीय और तृतीय छात्रों की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।
जिन बच्चों के नंबर कुछ कम आए हैं, उनके लिए उपचारात्मक कक्षा के लिए दिशा निर्देश पालकों को दिए गए। और पालको को बताया गया कि, विद्यालय में उपचारात्मक शिक्षा के साथ-साथ समावेशी शिक्षा पर भी ध्यान दिया जाता है । सभी बच्चे विद्यालय के साथ-साथ घर में भी पढ़ाई करें एवं सभी परियोजना कार्यों को पूर्ण करें।
पेटीएम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लता रघु कुमार ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं एवं मार्गदर्शन देते हुए अभिभावकों से बातचीत की।
