Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्वामी आत्मानंद जयंती पर जनपद पंचायत पाटन में सभागार का लोकार्पण

पाटन: स्वामी आत्मानंद जयंती के शुभ अवसर पर जनपद पंचायत पाटन में सभागार का लोकार्पण किया गया जहां बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ,अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, विशेष अतिथि के रुप में सभापति रमन टिकरिहा ,जनपद सदस्य खिलेश यादव, सुरेश निषाद, मधु वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वही जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का विकास कार्य के लिए, नवीन सभागार के लिए हृदय से धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर कलेक्टर दुर्ग, एसपी दुर्ग ,जिला सीओ दुर्ग, अनुभागीय अधिकारी पाटन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन मौजूद रहे वहीं जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version