कुम्हारी। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला ( फन फेयर ) का करोना कॉल के उपरांत प्रथम शालेय आयोजन बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
जिसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने सदनवार अपनी भागीदारी प्रस्तुत की संपूर्ण सदन प्रमुख शिक्षिका श्रीमती दीप्ति राजीव एवं जय श्री पिल्लई , दीप्ति पिल्लई , शीतल नय्यर के नेतृत्व में आनंद मेले का आयोजन विद्यालय खेल परिसर में बड़े ही अनुशासित ढंग से संम्पन्न हुआ |
इस फन फेयर में महानदी सदन की सभी शिक्षिकगण सदन प्रमुख शहदाब खान , ऋतू राव , मोनिका डिसुज़ा , कवित साहू , श्रद्धा बंछोर के नेतृत्व में सदन प्राध्यक्ष बच्चे डाली साहू कक्षा बारहवीं श्रवण कुमार कक्षा बारहवीं के बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों ( दाबेली , गुपचुप ) एवं खेल का आयोजन किया गया | शिवनाथ सदन शिक्षकगण , सदन प्रमुख नवीन गुप्ता , दीपशिखा रावत , रजनी चौबे समीरा पांडे , पिंकी और सदन प्राध्यक्ष बच्चे उज्जवल पाठक , रिया कक्षा 9 वी विभिन्न व्यंजनों ( चाइनीस पकोड़ा और सैंडविच ) का आयोजन किया गया |
अरपा सदन शिक्षिकगण सदन प्रमुख योशिता यादव सुजीता सी आर , संतोष प्रिया , लीना साहू , संगीता देवी एवं सदन प्राध्यक्ष बच्चे तृप्ति कक्षा बारहवीं , विवेक कक्षा ग्यारहवीं के बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों ( चेरी पान , अप्पे ) एवं खेल का आयोजन किया |
इंद्रावती सदन , सदन प्रमुख योगेश्वरी देवांगन , अनुराधा उपाध्याय , लीना सिंह , विद्या राठौर , दीप्ति चंद्राकर , लवीना देवांगन एवं प्राध्यक्ष बच्चे मुक्ति कक्षा 12 वीं युवराज कक्षा दसवीं के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों ( चॉकलेट इडली , लिट्टी चोखा ) एवं फन गेम का आयोजन किया गया ।
जिसमें सभी सदन के बच्चों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक ढंग से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया , उक्त कार्यक्रम में करीब 350 बच्चों ने चार अलग अलग सदनों के रूप में स्टाल लगाया। प्राथमिक कक्षा के अभिभावकों ने मेले का आनंद उठाया एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती लता रघु कुमार एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ ।
————————–000————-
