Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ बाल मेला का आयोजन

जामगांव आर । पाटन ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल जामगांव आर  में बच्चों की प्रतिभा और कला को निखारने आज बैगलेस डे के अवसर पर बाल मेला का आयोजन हुआ, जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने विशेष प्रकार के व्यंजनो का स्टॉल लगाया। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों ने बच्चों के स्टाल पर जाकर व्यंजन खरीदे और जायके का स्वाद लिया। साथ ही  बाल मेले में कही गुपचुप, मोमोज, इडली दिखा तो कही पर गांवों में बनने वाले पारंपरिक व्यंजन ठेठरी, खुरमी, चीला, फरा, गुलगुल भजिया देखने को मिला।

इस अवसर पर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने बतौर मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी दुर्ग रुपेंद्र शुक्ला जी, जनपद पंचायत पाटन के सभापति रूपचंद साहू जी, एवं अध्यक्ष शाला विकास समिति शामिल हुए।साथ ही स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में पालक गन उपस्थित रहें।

 

Exit mobile version