ग्राम मोरीद में हुआ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हर दिन हर घर आयुर्वेद,
स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद को अपनाना जरूरी -डॉक्टर पार्वती कुर्रे

चरोदा/ शासकीय आयुर्वेद औषधालय बटंग के तत्वाधान में आयुर्वेद कार्यक्रम के अंतर्गत आयुर्वेद को जन जन तक पहुंचाने एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद को जीवन में अपनाने के लिए हर दिन हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम चल रहा है ।
जिसके अंतर्गत ग्राम मोरीद में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 98 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया साथ ही डॉक्टर पार्वती कुर्रे लोगों को स्वास्थ्य रहने के लिए आयुर्वेद को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी साथ ही स्वस्थ वृत्त मैं बताए हुए जीवन शैली को अपनाने का निर्देश दिया साथ ही योग को अपने जीवन में शामिल करने की भी सलाह दी।
स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए आयुर्वेद एवं देसी चिकित्सा पद्धति को बढ़ाना आवश्यक है इसी कड़ी में लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया जा रहा है एवं आयुर्वेद के प्रति लोग सजग हो इसके लिए निरंतर जन जागरूकता अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुरीद में पार्षद श्री कामता साहू श्री शोभा साहू श्री संजय साहू श्री बोधन देश लहरा मंजीत देशलहरा बिना बौद्ध गुनेश्वरी गौतम श्री उत्तम सिंह ठाकुर अशोक वर्मा शामिल हुए लोगों ने वात रोग काश स्वास उच्च रक्तदाब मधुमेह है त्वचा विकार स्त्री रोग उदर रोग आदि रोगों का चिकित्सा परामर्श के बाद निशुल्क औषधियां प्राप्त किया।
