Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

“स्वच्छता हैट्रिक महोत्सव” में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा कुम्हारी नगर पालिका को “गोधन न्याय योजना” के तहत राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया 

पाटन विधानसभा में आने वाले नगर पालिका परिषद  कुम्हारी को  रायपुर में 23 नवंबर  मंगलवार को आयोजित “स्वच्छता हैट्रिक महोत्सव” में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा कुम्हारी नगर पालिका को “गोधन न्याय योजना” के तहत राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया

पालिकाअध्यक्ष माननीय राजेश्वर सोनकर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया एवं और बेहतर कार्य करने के लिये संकल्पित हुए

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कृत राज्य के नगरीय निकायों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया..!!

बेहतर कार्य के लिये मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं गौठान में संलग्न समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदियों को,नगर पालिका कुम्हारी के समस्त पार्षदगणों को ,समस्त कर्मचारी गणों को एवं कुम्हारी नगर के समस्त नागरिकों को बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं..दी !!

 

Exit mobile version