Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्थानी साहू समाज तरीघाट में एक शोक संतृप्त परिवार ने सादा भोजन करा कर दिया समाज को संदेश

पाटन:  तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत स्थानीय साहू समाज तरीघाट में एक साहू परिवार शोक संतृप्त परिवार ने सादा भोजन खिलाकर समाज को एक अच्छा संदेश दिया है उक्त कार्यक्रम में प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू भी उपस्थित होकर सादा भोजन ग्रहण किया जानकारी के मुताबिक शोक संतृप्त परिवार चंद्रिका साहू के परिवार से हैं।

आपको बता दें तहसील साहू संघ पाटन के द्वारा लगातार स्थानीय साहू समाज को निर्देशित कर रहे हैं कि मृत्यु भोज में सादा भोजन हो जिसका परिपालन आज स्थानीय साहू समाज तरीघाट के साहू परिवार ने की है जो बहुत ही सराहनीय कार्य है कदम है इस तरह का कार्य किसी भी परिवार में शोक कार्य हो तो वह भी इसका पालन करें। वैसे इसका पालन तो हर स्थानीय साहू समाज में किया जाना है और कर रहे हैं लेकिन कहीं-कहीं पर इसका परिपालन नहीं किया जाता जो सोचने का विषय है। वही तहसील साहू संघ पाटन द्वारा इसके लिए आदेश पारित कर रहे हैं जो आम सभा में लागू होगा।

जंहा कोषाध्यक्ष देवनारायण साहू जी, उपाध्यक्ष चांदनी,  उपाध्यक्ष यशवंत साहू, स्थानिय अध्यक्ष शशिधर साहु ,उपाध्यक्ष छगन साहू, नीलम साहु, बेदराम साहू ,डाक्वर साहू, बलदाऊ साहू, गंगाराम साहू, माया साहु ,नीलम साहू ,पवन साहू साहत  अन्य मौजुद रहे।

Exit mobile version