Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्थानीय साहू समाज मटंग की बैठक हुआ सम्पन्न परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हुए सामिल

*स्थानीय साहू समाज मटंग की बैठक हुआ सम्पन्न*

पाटन / तहसील स्तरीय सामुहिक आदर्श विवाह एवम कर्मा जयंती महोत्सव की तैयारी को लेकर ग्राम मटंग के साहू समाज का बैठक किया गया!
जिसमें विगत दो वर्षों से कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम न होने की वजह से इस बार पूरे ग्रामीणों ने बड़ी उत्साह के साथ सहयोग कर 30 रु व 3 किलो चावल तथा स्थानीय इकाई के लिये 70 रूपये की सहयोग राशि को 07 अप्रैल तक देना स्वीकार किया।
विदित हो की मटंग साहू समाज में 07अप्रेल कों भव्य कर्मा जयंती का आयोजन रखा है, जिसमें गाँव की सभी सहजातीय माताएं कलश शोभा यात्रा में शामिल होंगे! रात्रिकालीन मनोरंजन के लिये कार्यक्रम भी रखा गया है!

बैठक के मुख्य वक्ता श्री डुलेश्वर साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा,श्री बीरेंद्र साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा ने सामूहिक आदर्श विवाह व स्थानीय इकाई में कर्मा जयंती मनाने के विषय में विस्तार से परिचर्चा किया गया!

ईस अवसर पर स्थानीय अध्यक्ष श्री अमित हिरवानी,कोषाध्यक्ष मनोज साहू ,सचिव राहुल साहू, उपाध्यक्ष परदेशी राम साहू सहित स्थानीय इकाई की सामाजिक सदस्यों की उपस्थिति रही है।

Exit mobile version