स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पालकों के उपस्थिति में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसदा के बच्चे हुए सम्मानित।
कुम्हारी: स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पालकों के उपस्थिति में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसदा के बच्चे हुए सम्मानित। शिक्षक मोहित कुमार शर्मा ने बताया कि सत्रांत समारोह का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसदा मे आयोजित कार्यक्रम में श्री युजेन्द्र साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 16, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पार्षद वार्ड क्रमांक 12 श्रीमती सती यादव, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति हाई स्कूल के अध्यक्ष श्री सालिक राम दुबे, विधायक प्रतिनिधि तीनों विद्यालय श्री राजेश कुमार यादव, चुरामन ठाकुर के संग लगभग पचास पालकों के उपस्थिति में प्रतिभावान बच्चों के संग विद्यालय के विकास मे सहभागी रहे।
जनप्रतिनिधियों एवं पालकों का सम्मान विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षामित्र सम्मान से किया गया
विद्यालय के विकास में पालको की भूमिका विषय पर श्री सत्येंद्र कुमार यदु प्रधानाचार्य ने अपनी बात रखी,श्री नरेश कुमार यादव वरिष्ठ शिक्षक ने बच्चों के सह संज्ञानात्मक गतिविधियों के आयोजन के लिए पालकों का आभार प्रकट करने साथ-साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र समयानुसार उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
विषयवस्तु के आधार पर समीक्षात्मक परिचर्चा श्रीमती पूर्णिमा यादव एवं श्रीमती मीना सोनवानी ने करते हुए शैक्षणिक उपलब्धि पर प्रकाश डाला।
पूरे कार्यक्रम संचालन निष्पादित करते हुए मोहित कुमार शर्मा द्वारा समय-समय पर विभिन्न उदाहरणों से संस्कृति, शिक्षा, संस्कार के साथ जीवन कौशल विकास के लिए शिक्षक, समाज एवं पालको की भूमिका पर चर्चा करते रहे।आयोजन छात्रों के साथ पालक भी अपने विचार रखे।
युजेन्द्र साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय आने वाले समस्त छात्रों का शैक्षणिक संबलन के लिए सम सभी की यथोचित भागीदारी सुनिश्चित करने की नितांत आवश्यकता है।
शासन के समस्त योजनाओं का लाभ हमारे बच्चों को मिले, विद्यालय का आकर्षण वातावरण सह अच्छी गुणवत्ता, ठहराव के लिए चर्चा की।
कार्यक्रम में भुनेश्वर साहू, सोनु यादव, लोचन, शेखर, उर्वशी, चांदनी , कीर्ति साहू ,मेखराम साहू, प्रभुलाल, चेतन साहू अंजोरी, कांशीराम पालक के साथ-साथ कुछ बच्चों के दादा या दादी भेया, बहन रिश्तों को कायम रखने वाले वयस्कों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर शिक्षकों के सहयोग से कारपेट चटाई नौ नग साथ मोहित शर्मा ने अपने जन्मदिन पर दो वाटर जार , शुशील साहू जी ने अपने बच्चों के जन्मदिन पर खेल सामाग्री भेंट किए।
इसी तरह आठवीं मे अध्ययन रत छात्रों के कुछ पालको द्वारा खेल सामाग्री भेंट किए।
अंत मे समस्त बच्चों को प्रगति पत्र वितरण कर मध्यान्ह भोजन में खीचड़ी एवं खीर खिलाकर ग्रीष्मकालीन अवकाश मे अध्ययन के लिए आठवीं के छात्रों ने अपनी पुरानी किताब सातवीं कक्षा के बच्चों को भेंटकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। इसी तरह सातवीं छठवीं को छठवीं पांचवीं कक्षा के छात्रों को भेंट किए।
नवीन शिक्षण सत्र में यह पुस्तक वापस लेकर नई किताब, गणवेश आप सबके के उपस्थिति में वितरित कर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सूचना पालको को दिया गया साथ ही आज वितरित किताबों को सबसे कम समय में ग्रीष्मावकाश मे पढ़ाई करेंगे उन छात्रों एवं पालकों का सम्मान किया जावेगा।
विद्यालय परिवार द्वारा आयोजन में उपस्थित जनों के लिए आभार प्रकट किया गया।
