Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*स्टेट क्रिकेट टीम में चयन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने गौरव व आरिन को दी बधाई*

*0 विनु मान्कड ट्राफी में प्रदेश अंडर 19 टीम का हिस्सा होंगे दोनों खिलाड़ी*

*राजनांदगांव।* राजनांदगांव के दो होनहार क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन प्रदेश अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
संस्कारधानी के युवा खिलाड़ी गौरव मिश्रा और आरिन द्विवेदी का चयन आगामी विनु मान्कड ट्रॉफी के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी इस ट्रॉफी के दौरान प्रदेश क्रिकेट अंडर 19 टीम का हिस्सा होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने बेहतर प्रदर्शन के बदौलत छग टीम में जगह बनाई और संस्कारधानी का नाम रोशन किया है। उन्हेांने दोनों खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री छाबड़ा ने कहा कि हॉकी की नर्सरी के नाम से जाने जानी वाली संस्कारधानी के खिलाड़ी अब क्रिकेट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह पूरे शहर के लिए गौरव का विषय है। कांग्रेस अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के इस सफलता से दूसरे युवा खिलाड़ियों को भी प्ररेणा मिलेगी। श्री छाबड़ा ने युवा खिलाड़ियों के चयन को संस्कारधानी के क्रिकेट के लिए एक बेहतर समय की शुरुआत बताया है।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version