Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महाशिवरात्रि पर स्कॉर्पियो ने रौंदा श्रद्धालुओं को, मासूम समेत 5 घायल

भिंड : महाशिवरात्रि पर महादेव भगवान के दर्शन करने गए हुए श्रद्धालुओं को स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दे की – महाशिवरात्रि पर गौरी कीनारे बने शिवालयों में से एक कालेश्वर महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे कांवड़ियों को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। इससे अफरा-तफरी का माहौल बना। होश संभलने पर पता चला कि कार ने एक बच्चे समेत पांच लोगों को टक्कर मारी है। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर भीड़ उमड़ आई थी। उसने ड्राइवर को लापरवाह बताकर उसके साथ मारपीट की। साथ ही स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ भी कर दी।
Exit mobile version