Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्कूल को बांटी गई नि: शुल्क टाई, बेल्ट बच्चे खुशी से झूम उठे

स्कूल को बांटी गई नि: शुल्क टाई, बेल्ट बच्चे खुशी से झूम उठे

रानीतराई / शासकीय प्राथमिक शाला चंगोरी संकुल केंद्र बठेना विकासखंड पाटन की प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार (शिक्षादूत) के द्वारा निरंतर बच्चों की विकास एवं सरकारी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करते आ रहे हैं शासन स्तर पर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश की वितरण किया गया है लेकिन बच्चों को बेहतर एवं आकर्षक बनाने के लिए सरकारी स्कूल के बच्चे को भी प्राइवेट स्कूल के अनुरूप जूता मोजा टाइम बेल्ट के साथ स्कूल आए सभी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्वयं के व्यय ₹ पांच हजार की राशि से प्रधान पाठक विरेन्द्र कुमार ने नि:शुल्क टाई एवं बेल्ट सभी बच्चों को दिया गया सभी बच्चों को टाई और बेल्ट मिला तो बच्चे खुशी से झूम उठे।

इस नेक कार्य से पालक गण जनप्रतिनिधि एवं उच्च अधिकारियों ने सराहना की है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पाटन विकासखंड के बीआरसीसी आदरणीय श्री खिलावन चौपड़िया जी ग्राम के सरपंच महोदया श्रीमती यामिनी वर्मा, उपसरपंच श्री अनुज वर्मा, पंचगण, पालक गण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री चेतन वर्मा जी , श्रीमती सीता मानिकपुरी, शेखर वर्मा,दुर्गा यादव, योगेश कुमार वर्मा शिक्षक, योगेश्वरी वर्मा, दीपिका बंदे, मुकेश कुर्रे , रोजगार सहायिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका,ललिता कोसरिया, कृष्णा, सत्यवती मारकंडे, ग्रामीण जनों एवं स्कूली बच्चों की उपस्थिति रहें

Exit mobile version