Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्कूली बच्चों को पुलिस ने बताया आत्मरक्षा करने के उपाय

पाटन / नगर पंचायत पाटन में छतीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश के स्कुलो मे छात्राओ के लिये हमर बेटी हमर माग की नई योजना के तहत आज पाटन कन्या शाला एवं स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल  मे साईबर सेल , एवं महिला रक्षा टीम के पुलिस ने जानकारी दी, अधिकारी श्रीमती शिल्पा साहू ने छात्राओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि अपने बचाव कैसे करना है कोई भी आपको छेडछाड करे या बुरी नजर रखे तो आप अपने मोबाईल मे अभिब्यक्ति एप डाऊनलोड किये है उससे सहायता ले पुलिस आपके पास पहुचकर मदद करेगी ।

इस अवसर पर एस डीओपी देवास सिह राठौर ने कहा कि प्रदेश के यशश्वी मुख्मयंत्री जी कहते है कि बेटी हमारे प्रदेश और देश की शान है अभिमान है अपनी सुरक्षा स्वयं को करनी है किसी प्रकार की अनहोनी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करे पुलिस आपको मदद करेगे ।

इस अवसर पर संगीता मिश्रा प्राचार्य श्रीमती पी. चन्द्राकर, आर एस लहरी सहित सभी स्टाप के शिक्षक एवं शिक्षिका एवं छात्राये उपस्थित थे साथ ही सभी को अभिव्यक्ति एप डाऊन लोड कराये , उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गंगादीन साहू भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version