Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्काउट गाइड जिला रैली का आज होगा समापन ,चैतन्य बघेल एवं आशीष वर्मा होंगे शामिल

 स्काउट गाइड जिला रैली का आज होगा समापन  चैतन्य बघेल एवम आशीष वर्मा होंगे शामिल एक हजार स्काउट गाइड रैली में हुए हैं शामिल

पाटन:  भारत स्काउट्स एवम गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग द्वारा पाटन में आयोजित 23 वीं जिला स्काउट गाइड रैली का समापन एवम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज 7 फरवरी को प्रातः 11 बजे से माननीय चैतन्य बघेल (बिट्टू) सुपुत्र माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य , माननीय श्री आशीष वर्मा ओएसडी माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता एवम माननीय श्री भूपेंद्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन , श्री अश्वनी साहू अध्यक्ष मंडी बोर्ड दुर्ग , श्री महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन , श्री राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर , श्री हेमंत देवांगन अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी पाटन , श्री बलदाऊ भाले उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगा ।

जिला संघ दुर्ग के अध्यक्ष श्री अशोक देशमुख , जिला मुख्य आयुक्त श्री अविनाश चंद्राकर , पाटन विकासखण्ड सचिव ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि दिनांक 4 फरवरी से लगातार 7 फरवरी तक आयोजित हस्तकला , कलरपार्टी , फिजिकल डिस्प्ले , पेट्रोल इन काउंसिल , लोकनृत्य , लोकगीत , एडवेंचर , प्रदर्शनी , झांकी , बेस्ट स्काउट , बेस्ट गाइड सहित विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट गाइड को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा । स्काउट गाइड जिला रैली में एक हजार स्काउट गाइड के बच्चे प्रभारी शामिल हो रहे हैं ।

Exit mobile version