पाटन- सेवा सहकारी समिति बोरिद में किसानों से रूबरू होने व उनकी समस्याओं निदान करने आकस्मिक निरीक्षण पर पहुँचे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष श्री जवाहर वर्मा, कांग्रेस नेता जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर कमलेश नेताम।
अध्यक्ष श्री वर्मा ने बोरिद सोसायटी के किसानों के समस्याओं की जानकारी मिलते ही तत्कालीन उन से रूबरू होकर उन्हें आश्वास्त किया कि किसी भी प्रकार के समस्या होने पर या खाद, बीज, या खेती किसान, बैंक से जुड़ी हुई कोई भी समस्या आप सीधा मुझसे संपर्क कर सकते है, हमारी छत्तीसगढ़ कि भूपेश सरकार किसानों मजदूरों गरीबों की हित मे कार्य करने वाली सरकार है, मान मुख्यमंत्री जी के द्वारा हमको विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र के किसानों को किसी भी प्रकार से खेती कार्य करने में तकलीफ न हो इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दे।
किसानों की समस्या से रूबरू होने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री जवाहर वर्मा को अपने बीच पाकर हर्षित हुए क्षेत्र के किसान धनेश साहू ने बताया कि की उन्होंने अधिकारियों की रवैये और किसानों की परेशानी दूरभाष के माध्यम से जिला पंचायत प्रतिनिधि कमलेश नेताम तक पहुँचाई, उन्होंने तत्काल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री वर्मा को तत्काल इस बात की सूचना दिया गया, उन्होंने स्वयं जाकर सोसायटी का त्वरित निरीक्षण किया व अधिकारियों को स्पष्ठ रूप से निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार से समस्या न हो इस बात का ध्यान रख कर कार्य करें, गलत कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को, या किसानों को सहयोग न करने वाले दोषियों व अधिकारियों को नही बख्सा जाएगा, उन पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाएगा।
इस बीच बरबसपुर बोरीद एवं दरबार मोखली किसानो में संतोष पवार, धनेश साहू, वीर सिंह ठाकुर, गणेश राम साहू, उमेश वर्मा, साधु राम साहू, ईश्वर साहू, किशोर वर्मा, लोकेश साहू, रोशन, साहिल सिंह, धनी राम, ओम प्रकाश, लखन, मनहरण, चेतन, एवं स्थानीय कृषक गण उपस्थित रहे।
