Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सेवा सहकारी समिति एवं किसान स्वावलंबी बने भूपेश सरकार की प्राथमिकता…अशोक साहू

सेवा सहकारी समिति एवं किसान स्वावलंबी बने भूपेश सरकार की प्राथमिकता…अशोक साहू

_वृहताकार सेवा सहकारी समिति डिडाभाठा में वाटर फ्रीजर का लोकार्पण एवं अहाता निर्माण का भूमिपूजन हुआ!_

रानीतराई। वृहताकार सेवा सहकारी समिति में जिला पंचायत निधि से स्वीकृत वाटर फ्रीजर का लोकार्पण एवं बैंक परिसर में अहाता निर्माण का भूमिपूजन समारोह के मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, अध्यक्षता रमन टिकरिहा सभापति जप पाटन,विशेष अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,निर्मल जैन सरपंच,अशोक रिंगवानी सरपंच,धनंजय वर्मा उपाध्यक्ष सेवा सहकारी समिति की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर किया गया।
अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप ने किसान एवं मजदूर हमारे देश की नीव है इनकी सेवा करना हम सबका दायित्व है।छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार की पहली प्राथमिकता किसान,मजदूर,आदिवासी, महिलाएं के विकास एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृत संकल्पित है।
सभापति रमन टिकरिहा ने सेवा सहकारी समिति एवं किसानों की सुविधाओं एवं सुदृढ बनाने की दिशा में सीएम भूपेश बघेल जी निरंतर कार्य कर रहे है।
इस अवसर पर सत्यनारायण टिकरिहा,ईश्वर वर्मा, खेलन जोशी,रामप्रताप वर्मा,तेजराम खरे सरपंच, रामा साहू,दयालु साहू,बालमुकुंद वर्मा,नारद साहू,भोज रघुवंशी,बाबा चंद्राकर,समिति प्रबन्धक सुभाष वर्मा, सुकालू वर्मा, एस के मोहबे, सालिक वर्मा, मढ़रिया,जी एस निर्मल,सुखदेव वर्मा, देव यादव, गौकरण साहू सहित किसान बंधु एवं बैंक कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version