Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सेवा समर्पण त्याग के आठ साल बेमिसाल फिर भाजपा फिर विश्वास विभा अश्वनी अवस्थी

✍️Chhattisgarh 24 NEWS जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद : भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय भाजपा सरकार के 26 मई को सत्ता में 8 साल पूरे कर लिए हैं भारत सरकार यशस्वी सम्मानीय प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के कार्यकाल 8 साल बेमिसाल रहा है मोदी जी के अब तक का कार्यकाल देश के संतुलित विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा के लिए समर्पित रहा है सरकार के संकल्पों और उपलब्धियों से भरे रहे हैं ये गरीबों की सेवा, सुशासन और कल्याण के लिए समर्पित है श्री नरेंद्र मोदी जी सरकार ने वित्तीय, स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक सुरक्षा के मामले में समाज के विभिन्न वर्गों को सीधे लाभान्वित करने के लिए कई योजनाएं सफलता प्रदान की है 8 सालों में मोदी की कई तस्वीर सामने आई जिसमें उनका अंदाज सबसे अलग दिखा जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो उनके सामने कई चुनौतियां थी सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की जिससे सरकार की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है आज कई सफल योजनाओं की चर्चा घर-घर होती है आम आदमी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं जिसमें गरीब कल्याण योजना ,उज्जवला योजना ,पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत ,स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, मुफ्त वैक्सीनेशन अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे बहुत सारी योजना संचालित है जिसका लाभ देश की जनता को मिला है और मिल रहा है उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले भी लिए हैं जिसमें प्रमुख रूप से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, ,एक देश एक टैक्स की नीति ,सर्जिकल स्ट्राइक से दुश्मन को जवाब, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक, मुसलमानों को लेकर कई बड़े फैसले ,जीएसटी लागू ,सीए एन आर सी पर बड़ा फैसला ,सरकारी बैंकों का विलय, ईडब्ल्यूएस को लेकर बड़ा फैसला आदि शामिल है श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने वादों को पूरा करने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं जिन्हें विपक्ष की आलोचना के साथ-साथ लोगों की तारीफ को भी मिली है श्रीमती अवस्थी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के ऐतिहासिक 8 साल भारत के मान सम्मान और गौरव बढ़ाने वाला है।गांव गरीब किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने वाली योजनाएं लाई गई जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता

Exit mobile version