Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सेलूद में पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई

सेलुद: पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम सेलूद में एकात्म मानव वाद के प्रणेता सनातन धर्म के माध्यम से देश में जन जागृति और राष्ट्र वाद को प्रखर रुप में रखने वाले, सच्चे राष्ट्र सपूत पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई l

वक्ता से रूप रमेश देवांगन जी शक्ति केंद्र संयोजक ने बताया कि जब तब अंतिम व्यक्ति तक विकाश नही पहुंचेगा तब देश विकाश नही करेगा इस अवधारणा को साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित करते हुए अंतिम सांस तक देश हित मे कार्य करते रहे lआज भारत वर्ष में जो सबका साथ विकास विकाश के मूल स्वरूप को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कर दिखाया l

आजादी के बाद से श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के बाद श्री मोदी जी साकार कर रहे है l आजादी का सही स्वरूप भारत मे अब देखने को मिल रहा है विकाश अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के पास पहुंच रहा है l

इस अवसर ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमति खेमिन साहू, कृष्ण कुमार साहू बूथ अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति के मण्डल अध्यक्ष लवण बंजारे, पंचद्वय गोविंद साहू, किरण सोनवानी, केवरा साहू, शैल साहू, भुनेश्वरी साहू, कुमु साहू, राजूलाल साहू, वंदना साहू, हितेश कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही l

Exit mobile version