Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सुरपा सोसायटी में बनेगा किसान कुटीर _ज़िप उपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

सुरपा सोसायटी में बनेगा किसान कुटीर

_ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं राजेश ठाकुर ने किया भूमिपूजन_

जामगांव आर।सेवा सहकारी समिति सूरपा में किसानों की सुविधा के लिए सीएम भूपेश बघेल जी ने स्वीकृति दी है।जिसका आज भूमिपूजन मुख्य अतिथि सीएम के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रूपचंद साहू सभापति जप,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,दिनेश कुमारी चतुर्वेदी,सरपंच रेखा साव, रिखी नारंग सेक्टर प्रभारी के करकमलों से भगवान बलराम की पूजा अर्चना कर किया गया।
सभी अतिथियों ने भूपेश सरकार के द्वारा किसान हित मे हो रहे स्वावलंबी कार्यों एवं न्याय योजनाओं के माध्यम से सीधे फायदा देने के लिए सीएम भूपेश बघेल का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए।साथ ही खाद की व्यापक संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया।
किसान कुटीर भवन की स्वीकृति प्रदान करने के लिए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे जी, ओएसडी आशीष वर्मा,कृषि ऊपज मंडी बोर्ड दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा जी का भी धन्यवाद ज्ञापित किए।
इस अवसर पर डा सरोज साव,भोज रघुवंशी सेक्टर प्रभारी,धनेश सिन्हा,रूपचंद देवांगन,संतोष देवांगन,दिनेश ठाकुर,हीरा साहू,पोषण सिन्हा, डिगेंद्र ठाकुर,रिगेश्वर सिन्हा,तुलसी निर्मल,बिरझू डहरे सहित किसान बंधु एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Exit mobile version