Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सुपेला हास्पिटल के आधुनिकीकरण के लिए मिले 7 करोड़/विजय साहू

क्रेडा सदस्य विजय साहू की मांग पर वैशाली नगर की जनता को मिली सौगात
सुपेला हास्पिटल के आधुनिकीकरण के लिए मिले 7 करोड़।

समस्त विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का भिलाई निगम क्षेत्र की जनता की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं क्षेत्र की जनता को बधाई देता हूँ।

भिलाई :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए प्रदेश के सभी 170 नगरीय निकायों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति का आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। सीएम की घोषणा के बाद नगर निगम भिलाई के लिए 60 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है।भिलाई के अलावा दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ रुपए, भिलाई चरोदा को 20 व रिसाली को 15 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

 

छत्तीसगढ़ राज्य के ऊर्जा विभाग में क्रेडा सदस्य विजय साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नगरीय निकायों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1 हजार करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की थी, जिसके तारतम्य में नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वीकृति का आदेश जारी किया है।

श्री विजय साहू ने बताया कि वैशाली नगर में हास्पिटल की सुविधा नहीं है इसे देखते हुए भूपेश सरकार ने उनकी मांग पर सुपेला हास्पिटल को अत्याधुनिक रूप से विकसित करने के लिए राशि जारी की है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा 100 करोड़ रुपए नगर निगम रायपुर को मिला। इसके अलावा बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़ रुपए, अम्बिकापुर, जगदलपुर नगर निगमों को 20-20 करोड़ रुपए, राजनांदगांव रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़ रुपए, बीरगांव, धमतरी एवं चिरमिटी नगर निगम को 10-10 करोड़ रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सभी 44 नगर पालिकाओं को विकास कार्यों के लिए 5-5 करोड़ रुपए और सभी 112 नगर पंचायतों को 3- 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।

नगर निगम और नगर पालिकाओं में बनेंगे ‘अर्बन कॉटेज एण्ड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में ‘अर्बन कॉटेज एण्ड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क विकसित करने के लिए 2-2 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृत राशि से सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में शहरों के मार्केट एरिया में सीसीटीवी लगाने, आधुनिक शौचालयों का निर्माण और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।

Exit mobile version