Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सुकलीभांठा के गौठान में उत्साह से मनाया गया गौठान दिवस

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद

सुकलीभांठा के गौठान में उत्साह से मनाया गया गौठान दिवस

देवभोग:-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गोवर्धन पूजा के अवसर पर बुधवार को जिले के सभी गोठानों में गोठान दिवस मनाया गया। गोठानों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों,गौठान समिति के सदस्यों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौ माता की पूजा की।उन्हें चारा और खिचड़ी खिलाया।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोवर्धन पूजा को गोठान दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा के बाद देवभोग ब्लॉक के सुकलीभांठा(पुराना) गोठान में कार्यक्रम आयोजित किया गया,गोठानों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से संगोष्ठी भी आयोजित की गई जिसमें ग्रामीण,चारवाहे और गोठान प्रबंधक शामिल हुए। गोठान दिवस पर स्व सहायता समूह की दीदियों ने कहा कि गोठानों में संचालित विभिन्न योजनाओं से हमें रोजगार के नए अवसर मिले हैं। इन योजनाओं से हम आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं।

इस अवसर पर गौठान समिति अध्यक्ष निराकार डोंगरे,सरपंच प्रतिनिधि चंद्रध्वज मरकाम,ग्राम रोजगार सहायक जुगेंद्र प्रधान,सक्रिय महिला सरोज प्रधान,चरवाहा उग्रेसेन यादव सदस्य सुबेसिह प्रधान,पंच दयानिधि मांझी,खगेश्वर डोंगरे,ग्रामीण दुधलाल प्रधान,रूपसिंग मरकाम,दुर्बल सोरी, गोवर्धन प्रधान समेत ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Exit mobile version