Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*सीएम डॉ. बघेल की उपस्थिति में दैनिक पहट के पत्रकार का हुआ सम्मान*

*राजनांदगांव।* ग्राम सिघोला में विगत दिनों प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह समाज के गौरव का सम्मान में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. भूपेश बघेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता ताम्रध्वज साहू गृह जेल लोक निर्माण विभाग, विशिष्ट अतिथि दलेश्वर साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ग्रामीण प्राधिकारी एवं विधायक डोंगरगांव, श्रीमती रमसिला साहू पूर्व मंत्री, श्रीमती छन्नी साहू विधायक खुज्जी, तेलीधानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू, जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू, जिला साहू संघ के महामंत्री नीलमणि साहू, कलेक्टर डोमन सिह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, जिला पंचायत सीईओ सीएल मारकंडे आदि प्रशासनिक अधिकारी गण व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों के साथ के साथ शासन – प्रशासन सरकार की योजनाओं में भागीदारी बनते हुए समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देते हुए समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए दैनिक पहट समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार दीपक साहू जिला ब्यूरो चीफ को मुख्यमंत्री डॉ. भूपेश बघेल की उपस्थिति में तेलीघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू ने अपने हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चारों प्रमुख महानुभाव ने सम्मान पत्र में लिखा है। कि आपकी उपलब्धि प्रशंसनीय कार्य सेवा मेहनत पर जिला साहू संघ को गर्व है और आपने पत्रकार के रूप में ग्राम, क्षेत्र, जिला व प्रदेश के साथ समाज का नाम रोशन किया है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version