सीएम घोषणा शिक्षक दिवस भनसूली में 15 लाख का हुआ भूमिपूजन।
प्राथमिक एवं हाईस्कूल में निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ।
रानीतराई।ग्राम भनसुली(के)में 5 सितंबर शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आगमन हुआ था और माननीय मुख्यमंत्री जी ने 15 लाख की स्कूल की मूलभूत सुविधाओं के लिए घोषणा किए थे।जिसका निर्माण कार्य शुभारंभ सीएम के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू सभापति जप,रमन टिकरिहा सभापति जप,कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,दिनेश साहू महामंत्री, डा केके साहू सेक्टर प्रभारी, पुरन साहू अध्यक्ष एसएमडीसी,सुंदर साहू के आतिथ्य में किया गया।
सभी अतिथियों ने सीएम भूपेश बघेल के सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए सभी वर्गों के हित में हो रहे कार्यों की सराहना किए।
सभी अतिथियों का आभार प्राचार्य धर्मेंद्र सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर तुलसी डहरिया सरपंच,कमलेश साहू उपसरपंच,महेश साहू, गैंदलाल डहरिया पूर्व जप,रामचरण साहू, पदमन साहू,राधेश्याम देवांगन, डा हेमंत साहू,भीम यादव,बिरेंद्र देवांगन, कृष्णा साहू,हेमलाल साहू,राधा साहू, मंथीर साहू,सेवक देवांगन,नरेश देवांगन,महीप साहू, करण साहू,ओंकार देवांगन,अनिल टंडन सहित शिक्षकगण, पंचगण सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
