Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सांदीपनी एकेडमी संस्थान में सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ ब्रिजेश सिंह छत्रिय अनुविभागीय अधिकारी विकासखण्ड धमधा के द्वारा किया

अछोटी में सांदीपनी पुस्तकालय का शुभारंभ जरूरतमंद युवाओं के लिए पुस्तकों का विशाल संग्रह

कुम्हारी

सांदीपनी एकेडमी संस्थान में सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ ब्रिजेश सिंह छत्रिय अनुविभागीय अधिकारी विकासखण्ड धमधा एवं तहसीलदार हुलेश्वर कुमार

तथा अजित चौबे नायब तहसीलदार अहिवारा के द्वारा किया गया इस पुस्तकालय के माध्यम से ग्रामीण परिवेश के निर्धन एवं जरूरतमंद युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओ के तैयारी करने के लिए

विभिन्न लेखकों एवं प्रकाशनों के पत्र पत्रिका एवं पुस्तको के विशाल संग्रह संघलोक सेवा आयोग की भर्तीे परीक्षाओं की पुस्तके छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की पुस्तके,

राज्य लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की पुस्तके एवं व्यापम भर्ती परीक्षाओं की पुस्तके और रेलवे भर्ती, एस.एस.सी. भर्ती एवं अन्य पुस्तके उपलब्ध कराई गई है,

इस पुस्तकालय का उद्देश्य ग्रामीण सामाजिक स्तर को बढ़ाना है। जिससे ग्रामीण युवा जीवन मे आगे बढ़ सके और बुजुर्गां को जो पढ़ने के शौकीन है उसे इस पुस्तकालय के माध्यम से लाभ दिलाया जा सके।

Exit mobile version